General Discussion Thread

IndianMascot

Core Member
जानें, क्‍यों बीच सड़क पर प्रेमी की मां ने कर दी प्रेमिका की पिटाई?

pitai2.jpg


प्रेमी-प्रेमिका के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद गुस्साई लड़के की मां ने लड़की की जमकर पिटाई कर दी.

मामला जमशेदपुर के मानगो के उलिडीह थाना क्षेत्र के डीमना चौक के पास का है. जहां लड़के के परिजनों ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. उसके बाद थोड़ी ही देर में आसपास के लोग वहां जमा हो गए.

बात पहले तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई बाद प्रेमी लड़के की मां ने युवती पर अपने बेटे को फंसा लेने का आरोप लगाते हुए हुए उसकी पिटाई कर दी और उसके बाल नोच लिए. इस पूरे प्रकरण के दौरान लड़का अपनी प्रेमिका को बचाता हुआ नजर आया. लड़के द्वारा प्रेमिका को बचाने पर लड़के की मां ने लड़की पर अपने बेटे का दिमाग खराब कर देने का आरोप लगाया.

दोनों ही मानगो के एक निजी कॉल सेंटर में काम करते हैं और एक दूसरे से प्रेम करते हैं.
 
Top