Funny Videos, Images and Jokes

Heart

EntMnt Regular
EntMnt Regular
एक रेलगाड़ी चलते चलते अचानक पटरी से उतरकर आजू-बाजू के खेतों में घुस गई और फिर से वापस पटरी पर आ गई।

सारे यात्री डर के मारे सहम गए।

अगले ही स्टेशन पर रेलगाड़ी के चालक को पकड़ लिया गया। जाँच अधिकारी ने चालक से इसका कारन पूछा।

चालक ने बताया कि एक आदमी पटरी पर खड़ा था और मेरे कई बार हार्न बजाने के बावजूद वह पटरी से नहीं हट रहा था।

जाँच अधिकारी ने कहा, "तुम पागल हो क्या ? एक आदमी की जान बचाने के लिए तुमने इतने लोगों की जान खतरे में डाल दी। तुम्हें तो उस आदमी को कुचल देना चाहिए था।"

चालक: वही तो मैं करने जा रहा था लेकिन जैसे ही गाड़ी उसके एक दम नजदीक पहुंची वह कम्बख्त खेतों में इधर उधर भागने लगा।
 

IndianMascot

Core Member
2 शब्द जो आपकी दोस्ती गहरी कर दे..
2 शब्द जो रूठो को मना दे...
2 शब्द जो नए दोस्त बनवा दे....

"बियर पीयेगा" ? "" "" "" :verydrunk:
 

Heart

EntMnt Regular
EntMnt Regular
A woman came home to find her husband in the kitchen shaking frantically, almost in a dancing frenzy, with some kind of wire running from his waist towards the electric socket.

Intending to jolt him away from the deadly current, she ran outside and grabbed a handy plank of wood and smacked him with it, breaking his arm in two places.

Up to that moment, he had been happily listening to his iPod.
 

Heart

EntMnt Regular
EntMnt Regular
एक बार पठान बार में बैठा शराब पी रहा था। तभी वहाँ एक बहुत ही खूबसूरत सी लड़की आई। पठान चाह कर भी उससे नजर न हटा सका। यह देख लड़की सीधे पठान के पास आ गयी। इससे पहले कि पठान कुछ बोल पाता, लड़की बोली, "मैं 500 रुपये में कुछ भी करुँगी। जो तुम चाहो, बस एक शर्त है कि तुम्हें मुझे सिर्फ 6 शब्दों में बताना होगा कि मुझे क्या करना है।"

पठान ने थोड़ी देर सोचा और फिर अपनी जेब में से 100-100 के पांच नोट निकाल कर लड़की के हाथ में रखे और बोला, "मेरे घर को पेंट कर दो।"
 

Heart

EntMnt Regular
EntMnt Regular
एक किसान था जिसके पास तक़रीबन 25 मुर्गियां और एक बूढ़ा मुर्गा था। किसान को लगा कि अब मुर्गा बूढ़ा हो गया है और वो अकेला इन मुर्गियों के लिए काफी नहीं है तो उसने एक नया मुर्गा खरीद लिया।

बूढ़ा मुर्गा नए मुर्गे से: आओ तुम्हारा स्वागत है। हम मिलकर काम करेंगे।

नया मुर्गा: मिलकर क्या मतलब? जहाँ तक मैं समझता हूँ तुम बूढ़े हो चुके हो और तुम्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए।

बूढा मुर्गा: यहाँ 25 मुर्गियां हैं। क्या मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकता?

नया मुर्गा: नहीं बिल्कुल नहीं, यह सारी मेरी हैं।

बूढा मुर्गा: ठीक है तुम्हें मुझसे मुक़ाबला करना होगा और अगर मैं जीत गया तो तुम्हें मुझे एक मुर्गी देनी होगी और अगर मैं हार गया तो यह सारी मुर्गियां तुम्हारी।

नया मुर्गा: कैसा मुक़ाबला?

बूढा मुर्गा: 50 मीटर की दौड़, यहाँ से उस पेड़ तक। क्योंकि मैं थोड़ा उम्रदराज़ हूँ इसलिए उम्मीद करता हूँ कि तुम मुझे 10 मीटर आगे से दौड़ शुरू करने दोगे।

नया मुर्गा: मुझे मंजूर है। हम कल सुबह मुक़ाबला शुरू करेंगे।

अगले दिन सुबह नए मुर्गे ने बूढ़े मुर्गे को 10 मीटर आगे से दौड़ शुरू करने दी। जब बूढा मुर्गा 10 मीटर आगे पहुँच गया तो नया मुर्गा झट से उसके पीछे भागने लगा।

अचानक एक गोली की आवाज़ आई। इससे पहले कि नया मुर्गा बूढ़े मुर्गे को पछाड़ता किसान ने उसे मार दिया और बोला, "यह पांचवा मुर्गा था जिसे मैं लेकर आया और यह भी साला बाकी मुर्गों की तरह 'समलैंगिक' निकला!"
 

Heart

EntMnt Regular
EntMnt Regular
पप्पू एक रेस्तरां में गया। वहाँ काफी भीड़-भाड़ थी। तभी उसने देखा कि एक लड़की अकेली बैठी थी। उसके साथ वाली कुर्सी खाली थी। पप्पू ने उससे पूछा, "मिस, क्या मैं यहाँ बैठ सकता हूँ?"

वह लड़की जोर से चिल्लाई, "नहीं, मैं तुम्हारे साथ रात नहीं गुजार सकती।"

वहाँ मौजूद सभी लोग पप्पू को घूर-घूर कर देखने लगे।

पप्पू शर्म से पानी-पानी हो गया। जब वह वापस लौटने लगा तो उस लड़की ने उसका हाथ पकड़ा और धीरे से बोली, "सॉरी! दरअसल मैं मानव व्यवहार (Human Behavior) पर रिसर्च कर रही हूँ और देखना चाहती थी कि इंसान शर्मिंदा होने के बाद कैसा महसूस करता है।"

पप्पू फ़ौरन दो कदम पीछे हटा और जोर से चिल्लाया, "क्या? सिर्फ एक रात के दस हजार रुपये? कुछ तो कम करो।"

लड़की हक्की-बक्की रह गई। सभी लोग उसकी ओर देख कर हँसने लगे।

पप्पू ने धीरे से उससे कहा, "अब महसूस करो मिस, दिल खोलकर महसूस करो कि इंसान शर्मिंदा होने के बाद कैसा महसूस करता है।"
 

Technoglitch

Core Member
10565272_836747339668735_7877604867080604911_n.jpg
 
Top